Search

 
 
 

धनबाद : रंगदारी व जालसाजी के आरोपी अरूप चटर्जी की बंगाल कोर्ट में पेशी

 
Dhanbad : रंगदारी और जालसाजी के विभिन्न मामलों में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-neetu-singh-became-the-sawan-queen-danced-on-the-songs-of-hariyali/">(Dhanbad)

जेल में बंद निजी न्यूज चैनल के डायरेक्टर अरूप चटर्जी को जेल प्रबंधन ने 2 अगस्त को पश्चिम बंगाल की अदालत में पेश किया. धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने 29 जुलाई को जेल प्रबंधन को अरूप चटर्जी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश कर वापस लाने का निर्देश दिया था. अदालत के निर्देश पर जेल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरूप चटर्जी को बंगाल की अदालत में लेकर गई.

गैंगस्टर प्रिंस खान के पिता नासिर ने दी जमानत की अर्जी

गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने मंगलवार को आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की है. जमानत की अर्जी पर सुनवाई 3 अगसत को होने की उम्मीद है.

कोयला कारोबारी संजय हत्याकांड में पप्पू सिंह नहीं हुए हाजिर

कोयला कारोबारी संजय सिंह की हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई को  अगस्त को धनबाद कोर्ट मे हुई. इस दौरान मामले के आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के नाती पप्पू सिंह उर्फ रविशंकर सिंह हाजिर नहीं हुए. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि 26 मई 1996 को संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

कोर्ट फीस वृद्धि वापस ले सरकार- राज सिन्हा

धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कोर्ट फीस में वृद्धि का मुद्दा मंगलवार को विधानसभा में उठाया. विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि सरकार आम जनों के हित को ध्यान में रखे बिना कोर्ट फीस में बेतहाशा वृद्धि कर दी है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है. इससे अधिवक्ता भी प्रभावित होंगे. उन्होंने सरकार से अविलंब कोर्ट फीस में वृद्धि वापस लेने की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/voter-card-linking-process-started-in-dhanbad/">धनबाद

में वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही