Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमपीएल कामगार यूनियन का फिर अध्यक्ष बने अरूप चटर्जी

Maithon : एमपीएल कामगार यूनियन का तृतीय अधिवेशन रविवार को सम्पन्न हुआ. इसमें निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को यूनियन का दोबारा अध्यक्ष चुना गया. अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि मजदूरों की एकता ही यूनियन की ताकत है. एमपीएल कामगार यूनियन स्थापना के बाद से लगातार मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ती रही है. यूनियन ने एमपीएल प्रबांधन को सात सूत्री मांगपत्र दिया है, जिस पर 12 अगस्त को वार्ता होगी. उन्होंने उम्मीद जताई की वार्ता सकारात्मक रहेगी. अधिवेशन में बीसीकेयू के सचिव सह मुगमा क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम, टुनटुन मुखर्जी, अमल मिश्रा, महेश मंडल ने विचार रखे. अंत में यूनियन की नई कमेटी का गठन किया गया. नई कमेटी में  अध्यक्ष अरूप चटर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी तिवारी व शमीम अतहर, उपाध्यक्ष शंकर लोहार, सुब्रत तिवारी व फिरोज हुसैन, सचिव महेश मंडल, कोषाध्यक्ष चंदन मंडल, सह कोषाध्यक्ष दिगंबर तिवारी व दीपक मंडल, संगठन सचिव संजय महतो, निमाई मालाकार, नारायण मंडल, पार्वती मुर्मू, प्रभु सिंह और नियोति देवी, सह संगठन सचिव मुन्ना यादव, तारक तिवारी, रंजीत डे, आनंद महतो और विकास सिंह बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-doctors-of-jharkhand-will-boycott-biometric-attendance-from-august-20-ima/">झारखंड

के सभी डॉक्टर 20 अगस्त से करेंगे बायोमेट्रिक अटेंडेंस का बहिष्कारः IMA
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही