Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अरूप चटर्जी और मैनेजर राय की जमानत याचिका नामंजूर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) केयर विजन चिटफंड मामले में अरुप चटर्जी की और गोविंदपुर थाना कांड मामले में मैनेजर राय की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद धनबाद की अदालत ने जमानत नामंजूर कर दी है. निजी न्यूज चैनल के मालिक अरुप चटर्जी फिलहाल धनबाद जेल में बंद हैं. गुरुवार 21 जुलाई को जमानत याचिका पर सीजेएम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता शाहनवाज ने पक्ष रखा. इधर सरकारी वकील विकास कुमार ने जमानत का विरोध किया. एक अन्य मामले में बंगाल पुलिस ने भी अरुप चटर्जी का प्रोडक्शन वारंट देने की अपील की है.

एक मामले में जमानत मिली तो दूसरे में अरेस्ट

दरअसल 19 जुलाई को हाई कोर्ट से राकेश ओझा से रंगदारी मांगने के मामले में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट में आवेदन देकर पुराने गबन के एक मामले में अरूप चटर्जी को रिमांड करने की मांग की. उसके आधार पर अदालत ने अरूप चटर्जी को पेश करने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश के आलोक में जेल प्रशासन ने उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

चिटफंड कंपनी के एजेंट ने ही की थी एफआइआर

लोयाबाद के रहने वाले मनोज पंडित की शिकायत पर केयर ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर अरूप चटर्जी और राकेश सिन्हा के विरुद्ध पुटकी थाना कांड संख्या 91/18 दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के अनुसार कंपनी ने लुभावने स्किम का प्रलोभन देकर कंपनी में रुपया जमा करने का प्रचार किया और लोगों का रुपया कंपनी में जमा कराने लगा. मनोज भी कंपनी का एजेंट था.

 नौ लाख रुपये हड़प कर भागने का आरोप

उसने कंपनी के प्रलोभन में आकर कई लोगों का पैसा कंपनी में जमा कराया. जब काफी रुपया जमा हो गया तो कंपनी पैसा लौटाने में आना-कानी करने लगी और बैंक मोड़ स्थित ऑफिस को बंद कर भाग गई. मनोज ने आरोप लगाया था कि कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक ने लोगों से करीब 9 लाख रुपये गबन करने के उद्देश्य से जमा कराया और कंपनी बंद कर भाग गए. यह भी पढ़ें: अरुप">https://lagatar.in/police-raid-on-the-premises-of-arup-chatterjee-and-coal-dealer-manager-rai/">अरुप

चटर्जी और कोयला व्‍यवसायी मैनेजर राय के ठिकानों पर पुलिस का छापा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही