Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अरूप चटर्जी ने डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का किया एलान

Maithan : मैथन (Maithan)  डीवीसी पेंशनरों की उच्चस्तरीय बैठक 30 अप्रैल रविवार को रिक्रिएशन क्लब मैथन में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित थे. बैठक में डीवीसी पेंशनरों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया. कहा कि डीवीसी प्रबंधन पेंशनरों से 20 गुणा अधिक आवास का किराया वसूल रहा है और बिजली बिल अलग से भुगतान करना पड़ता है, जबकि डीवीसी का आवास करीब 70 वर्ष पुराना होने के कारण जर्जर हालत में है और किराया लेने के बाद भी आवास की मरम्मत नहीं कराता है. उन्होंने कहा कि हद तब हो गई जब डीवीसी प्रबंधन ने पेंशनरों को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. डीवीसी ने कहा है कि आवास खाली नहीं करने पर पुलिस की मदद से खाली कराया जाएगा, जिससे पेंशनरों में दहशत व्याप्त है और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. इतना ही नहीं तीन पेंशनरों की हार्ट अटैक से मृत्यु भी हो चुकी है. पेंशनरों की व्यथा सुनने के बाद पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपलोग टेंशन न लें और आराम से रहें. डीवीसी प्रबंधन से वार्ता कर मामले को सुलझाने की प्रयास किया जाएगा. यदि डीवीसी प्रबंधन बात नहीं सुनेगा तो उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे. यह आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगी. बैठक का संचालन तोतन मजूमदार ने की. मौके पर संतोष घोष, सच्चिदानंद, गोरी शंकर, श्रवण प्रसाद, राम सुदिष्ट राम, बुधदेव चक्रवर्ती, विमल कुमार, सोष्टीचंद्र माजी, बापी दत्ता, रवि केवट, अल्लादीन दा, पप्पू रहमान, चिंटु विश्वकर्मा, पंचम चौधरी, फईम खान, दीपक महतो, मुन्ना, शिवा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही