Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे विस्तारीकरण में उजड़ने वाले लोगों को अरूप चटर्जी ने बंधाया ढाढ़स

Maithan : मैथन (Maithan) रेलवे से नोटिस मिलने के बाद कुमारधुबी में आठ दशक से रेल लाइन किनारे बसे ग्रामीणों को आशियाना उजड़ने का डर सताने लगा है. उकी आंख से आंसू छलक रहे हैं. 12 फरवरी रविवार को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी रेलवे विस्तारीकरण में उजड़ रहे पीड़ित परिवारों से मिले. कुमारधुबी क्षेत्र के नया नगर एवं मैथन मोड़ पहुंचे व उन्हें ढाढ़स बंधाया. आश्वस्त किया कि पुनर्वास से पहले किसी भी कीमत पर लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा. पूर्व विधायक चटर्जी ने कहा कि आसनसोल डीआरएम से इस मुद्दे पर सकारात्मक बात हुई है. जरूरत के हिसाब से ही रेलवे जमीन का अधिग्रहण करेगी. कहा कि रेलवे की ओर से नोटिस मिलने के बाद ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही