Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों की समस्याओं पर अरूप चटर्जी ने मुगमा क्षेत्र के जीएम से की वार्ता

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बरमुड़ी ओसीपी, कुमारधुबी कोलियरी और क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत मजदूरों व कर्मियों की समस्याओं को लेकर बीसीकेयू ने शुक्रवार को मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ वार्ता की. वार्ता में बीसीकेयू के महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी भी थी. उन्होंने जीएम के समक्ष मजदूरों व स्थानीय लोगों की समस्याओं को बिंदुवार उठाया. बरमुड़ी ओसीपी में चोरों के आतंक से मजदूर परेशान हैं. वहां दिनदहाड़े कोयला, डीजल, लोहा, पार्ट-पुर्जों की चोरी हो रही है. इस पर जीएम ने सुरक्षा विभाग के प्रभारी को बुलाकर चोरी पर अविलंब रोक लगाने का निर्देश दिया. कहा कि चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराएं. कुमारधुबी कोलियरी में उत्पादन में गिरावट पर जीएम ने नए फेस तैयार करने व उत्पादन बढ़ाने के लिए वहां के अभिकर्ता, प्रबंधक व अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा. उन्होंने मजदूरों का स्थायीकरण, पदोन्नति, आवासों की मरम्मत, पेयजल, सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. वार्ता में महाप्रबंधक एसके चौधरी, अभिकर्ता प्रबंधक, सर्वे सेफ्टी ऑफिसर बरमुड़ी व कुमारधुबी के अन्य अधिकारी, यूनियन की ओर से  पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, आगम राम, रामजी यादव, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, रामानंद राजभर, मनोज मिश्रा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-theft-worth-lakhs-in-two-houses-in-jarangdih-people-in-panic/">बोकारो

: जारंगडीह में दो घरों में लाखों की चोरी, दशहत में लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही