Search

 
 
 

धनबाद: न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी पर बलियापुर में भी सात लाख की ठगी का केस

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर प्रखंड स्थित आमटाल पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने भी न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी तथा केयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एग्रोटेक लिमिटेड नामक कंपनी के डायरेक्टर एवं स्टाफ पर 7 लाख 11 हजार 500 रुपए ठगी का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में रविवार 24 जुलाई को केस किया है. कुमार ने लिखित शिकायत में कहा है की वर्ष 2012 में रांची के डोरंडा निवासी अरूप चटर्जी एवं रांची के हीं केयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एग्रोटेक लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर व स्टाफ आमटाल स्थित उनके घर पहुंचे और तरह तरह का प्रलोभन देकर उन्हें विश्वास में लिया.

  लिये सात लाख 11 हजार, रसीद दी एक लाख की

फिर 24 फरवरी 2012 को अरूप चटर्जी व साथी उनके घर पर आए. उन लोगों को मुखिया ने पत्नी, मां एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में 7,11,500 रुपये दे दिये. उन्हें मात्र 1 लाख रुपये की रसीद दी. अरूप और उनके साथी यह कहते हुए चले गए कि शेष कुछ राशि का एफडी और कुछ राशि एमआईएस कर दी जाएगी. कुछ दिनों बाद चटर्जी से संपर्क कर एमआईएस के सर्टिफिकेट की मांग करने पर उसने एक लाख ग्यारह हजार पांच सौ रुपए के एमआईएस का सर्टिफिकेट तो दिया, परंतु 5 लाख की एफडी की सर्टिफिकेट नहीं दी. चटर्जी से कई बार संपर्क किया, मगर वह टालमटोल करता रहा. बलियापुर थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-india-owner-arup-chatterjee-also-cheated-former-zip-chairman-of-ten-lakh-rupees/">धनबाद:

न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी ने पूर्व जिप अध्यक्ष से भी ठगे दस लाख रुपये [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही