Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अरूप चटर्जी की पत्नी व मैनेजर राय को कोर्ट से राहत नहीं, अभिलेख तलब

Dhanbad : कोयला कारोबारी राकेश ओझा से रंगदारी मांगने के मामले मैनेजर राय, न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी की पत्नी बेबी चटर्जी, अरूप की सहयोगी आर रचना, राकेश कुमार सिन्हा व रिपोर्टर अरुण वर्णवाल को अदालत से राहत नहीं मिली. धनबाद (Dhanbad) के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने 24 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत से अभिलेख तलब करने का आदेश दिया. अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

फायरिंग ममाले में अमन सिंह व रवि ठाकुर की पेशी

धनबाद : गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने के आरोप में जेल में बंद अमन सिंह व उसके सहयोगी इलियास अंसारी, बबलू कुमार मिश्रा, रवि ठाकुर, जावेद अख्तर, कुंदन मिर्धा, शहजाद कुरैशी के खिलाफ अदलात ने बुधवार को सुनवाई की.  जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-lakhs-including-cash-in-broad-daylight-by-breaking-the-lock-of-dvc-workers-residence/">धनबाद

: डीवीसी कर्मी के आवास का ताला तोड़कर दिनदहाड़े नकद सहित लाखों की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही