Search

 
 
 

धनबाद:  बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हवा का रुख भांपने में जुटे भाजपाई

 

समर्थकों ने नहीं मनाया उत्सव, समीकरण में बदलाव को लेकर लगाए जा रहे कयास

Dhanbad : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धनबाद भाजपा में एक नया समीकरण उभरने लगा है. धनबाद के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत सभी बड़े नेता सोशल मीडिया पर बधाई देने में जुटे हैं. अब जिले के राजनीतिक समीकरण में किस प्रकार का बदलाव आएगा, इस पर सभी बोलने से बच रहे हैं. बाबूलाल के साथ जेवीएम से भाजपा में आये उनके कट्टर समर्थक भी हवा का रुख भांपने में लगे हैं.

  सड़कों पर नहीं हुई आतिशबाजी

प्रदेश नेतृत्व बाबूलाल के हाथ आने के बावजूद उनके कट्टर समर्थक सड़कों में कोई उत्साह नजर नहीं आया. जैसा कि अमूमन ऐसे अवसरों पर देखा जाता है, न कोई सड़क पर उतरा और ना ही कोई धूम धड़ाका हुआ. उनके समर्थकों में गिने जाने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश कुमार राही, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र हांसदा, जिला कमेटी के योगेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने बधाई दी. इनके अलावा भाजपा के दिग्गज सहित छोटे नेता भी बधाई देने वालों में शामिल रहे.

 गुटबाजी किस करवट बैठेगी, बना हुआ है संशय

धनबाद भाजपा में गुटबाजी आमतौर पर कई मंचों पर दिखती रही है. यहां फिलहाल तीन गुट सक्रिय हैं. हालांकि तीनों गुटों के बीच चल रहा टशन कभी सार्वजनिक नहीं हुआ है. अब बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह गुटबाजी किस करवट बैठेगी, इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही