Search

 
 
 

धनबाद: आउटसोर्सिंग का भूमि पूजन होते ही आदिवासी रैयतों ने किया प्रदर्शन

 

रोजगार न मिला तो कंपनी का काम बंद करा देने की दी चेतावनी

Dhanbad : विश्वकर्मा परियोजना में नए आउटसोर्सिंग का भूमि पूजन होने की सूचना पर स्थानीय लाहबेरा मांझी बस्ती के आदिवासी ग्रामीणों ने धनसार परियोजना कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों से 37 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर विश्वकर्मा परियोजना शुरू की थी. उस वक्त बीसीसीएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि उसजमीन पर कोयला खनन में शामिल होने वाली निजी कंपनी में आदिवासियों को रोजगार दिया जाएगा. प्रबंधन ने बगैर किसी सूचना के ग्रामीणों से छिपाकर आउटसोर्सिंग का भूमि पूजन कराया है,जिससे आदिवासी ग्रामीणों में आक्रोश है. जरूरत पड़ी तो आदिवासी आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा देंगे. पूर्व में भी परियोजना में सद्भाव आउटसोर्सिंग कंपनी ने ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता दी थी. आदिवासी ग्रामीणों के अचानक कोलियरी कार्यालय परिसर में पहुंच जाने से उअधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप फैल गया. कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित कई अन्य अधिकारी विभागीय कार्य से कोलियरी कार्यालय पहुंचे थे. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सभी कार्यालय से निकल गए. आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. जेएमएम नेता देबू महतो का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन आदिवासी रैयतों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है.  जरूरत पड़ी जिले के तमाम जेएमएम कार्यकर्ता आदिवासी ग्रामीणों के साथ आर-पार की लड़ाई का एलान करेंगे. मौके पर चंद्रमोहन हासदा  प्रदीप हासदा,  महावीर हेंब्रम, शिबू हेंब्रम, सुजीत कुमार, सूरज मंडल , विष्णु दयाल, भुवन ठाकुर, लक्ष्मी देवी ,सुनीता मरांडी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही