Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फुटबॉल खिलाड़ी जोसेफ का शव आते ही कॉलोनी में पसरा मातम

Advertisement
Advertisement
सोमवार को सिंदरी स्टेशन में इंजन के सामने आकर कर ली थी आत्महत्या
Sindri : जूनियर नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी जोसेफ जॉन का शव मंगलवार 12 सितंबर की दोपहर सिंदरी स्थित घर पहुंचते ही मातम पसर गया. मां और बहनों के चीत्कार से कॉलोनी के लोगों की आंखें भी गमगीन हो गईं. जोसेफ का शव अंतिम संस्कार सिंदरी के नीमटांड़ स्थित ईसाई कब्रिस्तान में किया गया. लोगों ने बताया कि जोसेफ अपनी जिंदगी में लाखों तकलीफों के बाद भी मुस्कान भरे चेहरे के साथ लोगों के साथ मिलता था. गौरतलब है कि सोमवार को जोसेफ ने सिंदरी स्टेशन में ट्रेन की इंजन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी. पाथरडीह रेल जीआरपी ने देर रात यूडी कांड संख्या 4/23 दर्ज़ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया था. मंगलवार को रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद सिंदरी के नीमटांड़ स्थित ईसाई कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-railway-dsp-reached-gomo-to-investigate-the-fight-between-checking-staff/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चेकिंग स्टाफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने गोमो पहुंचे रेल डीएसपी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही