Search

 
 
 

धनबाद : बादल छंटते ही खिली धूप, पारा चढ़कर पहुंचा 34 डिग्री

 
Dhanbad : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो गया है. बादल छंटने के साथ ही आसमान साफ हो गया है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbads-female-constable-kavita-gave-gold-and-silver-medal-to-jharkhand/">(Dhanbad)

और आसपास के क्षेत्रों में 7 अक्टूबर को तिखी धूप खिली. आसमान पर सफेद बादलों (बिना बारिश वाले) की चादर नज़र आई. आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप की वजह से उमस व गर्मी ने परेशान किया. पिछले 24 घंटों में जिले के पुटकी में 2.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है, जबकि 8 अक्टूबर को कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात हो सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-dam-water-level-at-danger-level-3-gates-opened/">धनबाद

: मैथन डैम का जलस्तर डेंजर लेवल पर, 3 फाटक खोले गए  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही