Search

 
 
 

धनबाद : गर्मी बढ़ते ही चोरों का तांडव शुरू, बंद घरों को बना रहे निशाना

 
Ram Murti Pathak Dhanbad : गर्मी का मौसम आते ही धनबाद कोयलांचल में चोरों का तांडव शुरू हो गया है. जिले में चोरों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. थानों में प्राय: हर दिन चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो रही है. लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम है.बंद घर चोरों का शॉफ्ट टार्गेट बने हुए हैं. 31 मार्च से 16 अप्रैल तक 17 दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में चोरों ने 10 घटनाओं में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.अब  तक जितनी भी घटनाएं घटी हैं, उसमें गृहस्वामी घर में ताला बंद कर बाहर गए हुए थे. ऐसे में कोयलांचल वासी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं और जरूरी काम से एक-दो दिन के लिए घर बंद कर कहीं जाने से कतराने लगे हैं.

31 मार्च से 16 अप्रैल तक जिले में चोरी की घटनाएं

31 मार्च को झरिया इलाके में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा में चोरों ने मोबाइल कंपनी के तीन टॉवरों से तीन लाख रुपए के इलेक्ट्रिक उपकरणों की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए मामले में केंदुआ के रौनक मित्तल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. 2 अप्रैल की देर रात कतरास थाना क्षेत्र के राजगंज मुख्य मार्ग पर गुहीबांध बस स्टैंड के समीप चोरों ने रुई-गद्दा दुकान वेंटिलेटर तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. 3 अप्रैल को धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया पार्क के समीप किराए के मकान में रहने वाली शीतल रानी सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोर घर में शादी के लिए रखे 8 लाख के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए. 4 अप्रैल को बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा नेताजी सुभाष विद्या मंदिर के पीछे किराये के मकान में रहने वाले हेमंत कुमार घोष के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों कि संपत्ति चुरा ली. 6 अप्रैल की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव स्थित हनुमान मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने 15 किलो पीतल के 2 घंटा, आरती की थाली, लोटा, बाल्टी समेत दानपेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए चुराकर भाग निकली. दानपेटी में 20 हजार रुपए से अधिक की राशि होने का अनुमान है. अपराधियों को मंदिर से 40 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति हाथ लगी. 7 अप्रैल को सिंदरी के डोमगढ़ स्थित एफसीआई निवासी निवासी राजेश सिन्हा के बंद आवास(संख्या डीके फोर 121) का ताला तोड़कर देर रात लगभग दो लाख संपत्ति की चोरी कर ली. 8 अप्रैल की रात चोरों ने दुर्गानगर में लॉ कॉलेज के समीप दयाल आटा चक्की का ताला तोड़कर करीब 1.50 लाख रुपए नकद और इतने ही के जेवर की चोरी कर ली. इसी रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के तेतुलतल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में 10 दिन से बंद रेलकर्मी उमानाथ के क्वार्टर से चोरों ने 7 हजार रुपए नकद व 5 लाख के गहनों की चोरी कर ली. 14 अप्रैल को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी में चोरों ने भुवनेश्वर मुर्मू के घर की छत पर सोए लोगों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली. भुवनेश्वर मुर्मू अपनी पत्नी के साथ बोकारो गए हुए थे. 16 अप्रैल की  देर रात चोरों ने विनोद नगर मोड़ स्थित गीता सदन में किराए पर रह रहे सौरभ वत्स के घर का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे 8 भर सोने के जेवर व एक लाख रुपए नकद की चोरी कर ली.दूसरी घटना में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड सुरेंद्र कॉलोनी में घटी. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 6 लाख रुपए के आभूषण समेत किमती कपड़े व अन्य सामान की चोरी ली. तीसरी घटना हाउसिंग कॉलोनी में घटी. चोरों ने कॉलोनी में रहने वाले डॉ. तारिक अनवर के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी उखाड़ ले गए. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-all-dreams-have-gone-in-the-balance-now-that-girl-has-become-a-stranger/’">

धनबाद: ‘अधर में सारे सपने जा चुके हैं, अब वो लड़की पराई हो चुकी है  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही