Search

धनबाद : परिणाम आते ही जनता का आशीर्वाद ले रहे नए मुखिया

Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316752&action=edit">(Dhanbad)

जिले में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव का परिणाम आते ही कई पंचायतों के नए मुखिया जनता के बीच पहुंचे. बाघमारा की रघुनाथपुर पंचायत में मुखिया पद पर मोहम्मद अल्ताफ को जीत मिली है.  परिणाम की घोषणा के बाद मोहम्मद अल्ताफ ने 24 मई को विजय जुलूस निकाल कर जनता के प्रति आभार जताया. जुलूस में सेकड़ों बाइक पर समर्थक थे. नए मुखिया ने समर्थकों के साथ पूरे रघुनाथपुर पंचायत का भ्रमण किया और ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया. कहा कि विकास के छूटे हुए कार्यों को पूरा करेंगे. युवाओं को साथ लेकर क्षेत्र का विकास होगा. रघुनाथपुर पंचायत को पहली बार युवा मुखिया मिला है. मोहम्मद अल्ताफ ने कहा कि जनता का सहयोग मिला तो 5 साल में पूरी पंचायत का कायाकल्प करेंगे. शिक्षा, बिजली, पानी पर विशेष ध्‍यान रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=316782&action=edit">धनबाद

: सीटी स्कैन मशीन घोटाले में जल्‍द चार्जशीट दाखिल करेगी एसीबी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//