Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सूर्यास्त होते ही मयखानों में तब्दील हो जाता है चौक-चौराहा

Advertisement
Advertisement

जहां चाह वहां राह: हर जगह उपलब्ध है शराब, पुलिस रहती है मौन

Ram murti Pathak Dhanbad: शहर इन दिनों शराबियो के कब्जे में है. नशेडियों के आतंक से शहरवासी शाम ढलते ही सड़कों पर निकलने से कतराने लगते हैं. चौक-चौराहा हो या पार्क, खेल के मैदान से लेकर हाट बाजारों तक शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है. रात ढलने के साथ शराबियों का हुजूम भी बढ़ने लगता है. फिर तो सड़कों पर खड़ी गाड़ियों और नशे में चूर नशेड़ियों का तांडव भी शुरू हो जाता है. विभिन्न सरकारी स्कूलों के इर्द गिर्द भी उनका अड्डा लगता है. शराब पीते हैं और खाली बोतल वही छोड़ चले जाते हैं. कृषि बाजार के बने भवन के अंदर और बाहर का नजारा शाम होने के बाद ही बदल जाता है, जहां ऐसी जमात देखने को मिल जाती है. अंदर-बाहर शराबी जाम टकराते दिख जाएंगे. चखने की दुकान भी सजती है, जहां उनकी भीड़ देखते ही बनती है. वह भीड़ जाम की भी समस्या खड़ी कर देती है.

 कहां कहां लगता है जमावड़ा

शहर के राजेंद्र सरोवर स्थित पार्क के समीप, झारखंड मैदान, कोहिनूर मैदान, जिला परिषद मैदान, कोर्ट मोड़ स्थित अर्बन हाट बाजार परिसर, सरायढेला, गोल बिल्डिंग, हीरापुर, बरटांड बस स्टेंड आदि शराबियों का मन पसंद स्थल है. इन जगहों पर शराबियों का जमावड़ा देर रात तक दिख जाएगा. ऐसी हालत में राह चलते लोगों की परेशानी भी चिंता पैदा करती है. नशेड़ियों में गांजा पीने वाले लोग भी होते हैं. स्टील गेट का हाल भी कुछ ऐसा ही है. स्टील गेट सब्जी मंडी में तीन बार आग लगने की घटना भी हो चुकी है.

 शराबियों को ठेके के बाहर मिल जाता है जुगाड़

शराबियों को शराब पीने की जगह मिलनी चाहिए. उन्हें एकांत की तलाश रहती है. पुलिस की गश्ती भी होती है, परंतु पीने पिलाने वालों से पुलिस   उलझना नहीं चाहती. शराबियों के लिए हर ठेके के बाहर चखने की दुकान भी सजी रहती है. ठेके के बाहर पान दुकान की तो चांदी कटती है, पानी लीजिए और किनारे खड़ा होकर शराब पी लीजिए. शराबियों को ठेके के बाहर ही सब जुगाड है.

                जल्द ही होगी कार्रवाई: अजीत कुमार

[caption id="attachment_769536" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/city-ajit-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सिटी एसपी अजीत कुमार[/caption] सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है. जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी. दो तीन जगहों पर बंद कराया गया है. उन्होंने कहा कि अगर शहर की सड़कों पर शराब पीते या पीने के बाद पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी. कहा कि इस मामले को लेकर थानों को सूचित कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही