Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस 31 मई को रद्द

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल के ग्रैंड कार्ड सेक्शन में बंधुवा-टनकुप्पा स्टेशनों के बीच डाउन लाइन में पुल संख्या 416 पर पुनः गार्डर लगाने के लिए 31 मई को ट्रैफ़िक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. गाड़ी संख्या 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस यात्रा 31.05.22 को रद्द कर दी गई है. इस के अलावा कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने की घोषणा की गई है, जिनमें 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 30 मई को उत्तर मध्य रेल एवं डीडीयू मंडल में 90 मिनट और 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 31 मई को 20 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी. जिन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, उनमें 12382 नई दिल्ली- हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 30 मई को भाया दीनदयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलेगी, जबकि  12818 आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 30 मई  को भाया सोन नगर- गढ़वा रोड- बरकाकाना-मुरी होकर चलेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-second-jharkhand-state-aerobic-gymnastics-championship-concluded-at-edigwadih/">धनबाद

:  डिगवाडीह में दूसरी झारखंड स्टेट एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप संपन्न [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही