Search

 
 
 

धनबाद: आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 6 मई से रहेगी रद्द

 
Dhanbad : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में धनबाद-गया ग्रैंड कॉर्ड रेललाइन के टनकुप्पा-बंधुआ के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 12 दिनों तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. वहीं, ट्रेन संख्या (13553/13554) आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस पावर ब्लॉक के दिनों में रद्द रहेगी. धनबाद रेल मंडल क्षेत्र में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण छह मई, नौ मई, 13 मई, 16 मई, 23 मई, 25 मई, 30 मई, एक जून, आठ जून, 10 जून, 15 जून और 17 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इसके अलावा, ट्रेन संख्या (12381) हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ( एक और 15 मई, 2023 को शुरू होने वाली यात्रा) को पूर्व रेलवे प्रणाली से 45 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी. यात्रियों को यात्रा में होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही