Search

 
 
 

धनबाद : असर्फी अस्पताल ने 8 लेन सड़क का किया अतिक्रमण, रोड पर बना दी पार्किंग

 
Dhanbad : कतरास के काको मठ से गोल बिल्डिंग धनबाद तक बन रही राज्य की पहली 8 लेन सड़क का काम पूरा होने से पहले ही उसपर बदसूरती का दाग लगना शुरू हो गया है. शहर के निजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल असर्फी अस्पताल ने सड़क के बड़े हिस्से का अतिक्रमण कर लिया है. दरअसल, इस अस्पताल में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है. अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजन, डॉक्टर व कर्मियों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है. वहीं मरीजों के इंतजार में कई वाहन चालक भी सड़क पर कब्जा कर स्टैंड बना लिए हैं. इसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आश्चर्य यह कि इतना कुछ होने के बाद भी अस्पताल का अतिक्रमण जिला प्रशासन के जिम्मेदारों को दिखाई नहीं पड़ रहा है. नगर निगम के अधिकारियों को सिर्फ ठेला-खमोचे वालों का ही अतिक्रमण नजर आता है. कार्रवाई भी सिर्फ इन्हीं लोगों तक सीमित रहती है. यही हाल रहा तो 8 लेन सड़क को टू लेन बनने में देर नहीं लगेगी. 8 लेन सड़क का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था. 20 किलोमीटर लंबी सड़क का काम मई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.

निर्माण पूरा होते ही दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था : डीएसपी

इस ओर ध्यान दिलाने पर धनबाद के ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि 8 लेन सड़क का निर्माण अभी चल रहा है, सड़क के कई स्थानों पर पुल-पुलिया का काम चल रहा है. सड़क का काम पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी. अस्पताल हो या कोई अन्य संस्थान किसी को सड़क पर अतिक्रमण की छूट नहीं दी जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nk-khawas-became-president-of-ecrku-2-somen-dutta-secretary/">धनबाद

: ईसीआरकेयू दो के एनके खवास बने अध्यक्ष, सोमेन दत्ता सचिव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही