Nirsa : कलियासोल प्रखंड के जामकुदर गांव में 26 अप्रैल की दोपहर आंधी में गांव की प्रमिला गोपिन के मकान का एसबेस्टस उड़ गया. महिला ने बताया कि उसने एक साल पहले ही मकान बनवाया है. छत उड़ जाने से उसे काफी नुकसान हुआ है. धूप व बरसात में अब काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी. घर में वह अपने बेटे संतोष गोप के साथ रहती है. भाजपा कार्यकर्ता राहुल मंडल ने महिला के घर पहुंचकर उसे ढांढस बंधाया. साथ ही कलियासोल के सीओ दिवाकर दुबे को फोन कर जानकारी दी. सीओ ने आपदा प्रबंधन विभाग से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : कलियासोल में आंधी में महिला के घर की छत का एसबेस्टस उड़ा
Last Updated: Apr 26, 2023 12:00 AM (IST)