Search

 
 
 

धनबाद : अशोक लेलैंड की नई डीलरशिप की हुई लॉन्चिंग, पहले दिन 35 गाड़ियों की हुई बुकिंग

 
जोनल मैनेजर ईस्ट प्रबीर मंडल ने कहा- झारखंड का यह 14वां अत्याधुनिक आउटलेट
Dhanbad : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत का अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के नए सेल्स, सर्विस एंड स्पेयर डीलरशिप जिनवाणी इस्पात की लॉन्चिंग गुरुवार 21 सितंबर को जीटी रोड कौवाबांध गोविंदपुर में हुई. जोनल मैनेजर ईस्ट प्रबीर मंडल, रीजनल मैनेजर तमाल कांति दास, समाजसेवी शंभूनाथ अग्रवाल व उर्मिला देवी अग्रवाल ने भव्य समारोह में डीलरशिप की लॉन्चिंग की. [caption id="attachment_764394" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ASHOK-LEYLAND-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> लॉंन्चिंग समारोह का उद्घाटन करते कंपनी के पदाधिकारी व अतिथि[/caption]

झारखंड का 14वां अत्याधुनिक आउटलेट

प्रबीर मंडल ने कहा कि झारखंड का यह 14वां अत्याधुनिक आउटलेट है. यह 6वे की सुविधा धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिलों को भी प्रदान करेगा. एम एंड एचसीवी वाहनों की जरूरतों को पूरा करने वाली डीलरशिप आधुनिक और समकालीन उपकरणों और साधनों से सुसज्जित हैं. जो बीएस-सिक्स प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा संचालित हैं. साथ ही, डीलरशिप अपने ग्राहकों के लिए वर्कशॉप में 24/7 सेवाएं प्रदान करती है.

विशेष इकोसिस्टम तैयार करना है मकसद

प्रवीर मंडल ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी के साथ जिनवानी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड यह सुनिश्चित करेगा कि हम अपने ग्राहकों के परिवार को बढ़ाएं और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करें. कहा कि वो अपने मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ इस क्षेत्र में एक बड़ा और विशेष इकोसिस्टम तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं. इन प्रयासों से अशोक लेलैंड दुनिया के टॉप 10 कमर्शियल वाहन निर्माताओं में एक होने के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक कदम और करीब हो जाएंगे. [caption id="attachment_764395" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/GRAHAK-272x122.jpg"

alt="" width="272" height="122" /> समारोह में मौजूद अतिथि व ग्राहक[/caption]

लॉन्चिंग के साथ 35 गाड़ियों की हुई बुकिंग

जिनवाणी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि वे अशोक लेलैंड जैसे ब्रांड के साथ साझेदारी करने और धनबाद और फुसरो में उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेंगे. बताया कि आज 35 गाड़ियों की बुकिंग की गई. प्रथम ग्राहक श्रेय टेकरीवाल व अनिल गोयल समेत एक दर्जन ग्राहकों को चाबी सौंपी गई. मौके पर कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष चटर्जी, नेटवर्क मैनेजर सत्यनारायण पाढी, पार्ट्स मैनेजर सोमेन भट्टाचार्य, मार्केटिंग मैनेजर सप्तऋषि साव,  जीएम प्रणव कुमार, बलराम अग्रवाल पिंकी अग्रवाल, पायल अग्रवाल, जयप्रकाश देवरलिया, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, वाईएन नरूला, रामप्रसाद कटेसरिया, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, दीपक पोद्दार, यश आदित्य जयराम सिंह यादव समेत दर्जनों ट्रांसपोर्टर एवं संवेदक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-earning-easy-money-is-the-root-of-crime-crime-will-be-curbed-in-the-city-soon-city-sp/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ईजी मनी कमाना ही अपराध की जड़, शहर में जल्द लगेगा अपराध पर लगाम : सिटी एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही