Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा की करतूतों का जीता जागता सबूत है अशोक महतो का परिवार : रमेश टुडु

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भाजपा की करतूतों का जीता जागता सबूत है चिटाही निवासी अशोक महतो का परिवार. वह परिवार सहित बाघमार के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक के खिलाफ 4 मई से अनशन पर बैठे हैं. उसे न्याय दिलाने के लिए कोई भी भाजपा नेता अनशन स्थल नहीं आया. इसीसे साबित होता है कि भाजपा के लोग गरीबों को न्याय नहीं उनका हक छीनने का काम करते हैं. परंतु झारखंड में यह नीति नहीं चलेगी. झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में हर किसी को न्याय मिलेगा. उक्त बातें रणधीर वर्मा चौक पर 23 मई को धरना के दौरान झामुमो के जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने लगातार संवाददाता से खास बातचीत में कही.

   मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, फिर करेंगे

उन्होंने कहा कि अशोक महतो के परिवार को शीघ्र न्याय मिलेगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी से भी बात की थी. आखिर किस कारण अभी तक कार्रवाई नही हुई है. इस मामले पर दुबारा मुख्यमंत्री से बात करेंगे. झामुमो नेता कहा कि केंद्र की गलत नीतियों का साथ राज्य के भाजपा विधायक भी देते हैं. जीता जागता सबूत पीड़ित परिवार है.

  बुलंद है अनशनकारियों का हौसला

बता दें कि ढुल्लू महतो के आतंक से पीड़ित चिटाही के अशोक महतो का परिवार न्याय की मांग को लेकर 4 मई से अनशन पर बैठा है आज 23 मई को अनशन का 20 वां दिन है. परंतु जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है. समाज सेवियों के साथ सत्ता पक्ष के भी कई नेता अनशन स्थल पर आये और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला. हालांकि उनका हौसला कम नहीं हुआ है. उनका कहना है कि जब तक शरीर में जान रहेगी, विधायक के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jhamada-dependents-will-have-to-wait-more-now-pankaj-jha/">धनबाद

: झमाडा आश्रितों को अभी और करना होगा इंतजार : पंकज झा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही