Search

 
 
 

धनबाद : अस्मित न्याय मंच ने किया पुलिस प्रशासन के घेराव का निर्णय

 
Sindri :  सिंदरी (Sindri )  अस्मित न्याय मंच सिंदरी बैठक शनिवार 23 जुलाई को बिरसा समिति में हुई. बैठक में डिनोबिली के छात्र अस्मित आकाश की असामयिक मौत के दोषियों को सजा दिलाने एवं कार्रवाई में शिथिलता बरते जाने पर चर्चा की गई. मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि अस्मित आकाश की रहस्यमय स्थिति में मौत के चार माह बाद भी प्रशासन द्वारा दोषियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. इससे आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है. यदि जुलाई माह तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो, अगस्त माह में पुलिस प्रशासन का घेराव किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की. मौके पर गौतम प्रसाद, दीपक बनर्जी, आरके मिश्रा, सूर्य कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार स्वैन, सिबु राय, राम लायक राम, सविता पाण्डेय, एम पुस्तैंडी, नयन कुमार दत्ता, सुबल चंद्र दास, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही