Search

 
 
 

धनबाद : अस्मित न्याय मंच का 25 जून को रणधीर वर्मा चौक पर धरना

 
Sindri : अस्मित न्याय मंच की ओर से 25 जून को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. अस्मित न्याय मंच की 22 जून को बिरसा समिति में आयोजित बैठक में यह फैसला हुआ. इसमें मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि डी नोबिली स्कूल के छात्र अस्मित अकाश की स्कूल कक्ष में रहस्यमय मौत के लगभग तीन माह बीतने के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. इससे लोगों में बेचैनी है. विद्यालय प्रबंधन और पुलिस जांच में कोताही बरत रही है. न्याय के लिए अस्मित न्याय मंच की ओर से क्रमबद्ध आंदोलन चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में धरना का फैसला लिया गया है. धरना उपरांत उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा. बैठक में मंच की ओर से सिंदरी के तमाम संगठनों और सामाजिक व्यक्तियों से धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई. बैठक की अध्यक्षता धर्मशिला देवी ने की.  बैठक में सुरेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद महतो, गौतम प्रसाद, बासुमाती स्वैन, धर्मराज सिंह, सुबल चंद्र दास, मृदुला पुस्तैदली, अनिल शर्मा, प्रफुल कुमार स्वैन, राम प्रसाद मंडल, लोगन हेंब्रम, दीपक कुमार बनर्जी, राम लायक राम, शमीला कुमारी, सोनू कुमार, राजू बाउरी आदि शामिल हुए. ज्ञात हो कि 23 मार्च को डी नोबिली स्कूल में सहपाठियों की धक्का-मुक्की से दसवीं कक्षा के छात्र अस्मित अकाश की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/why-did-bjp-choose-draupadi-murmu/">BJP

ने द्रौपदी मुर्मू को क्यों चुना ? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही