Search

 
 
 

धनबाद : अस्मित न्याय मंच ने दिया धरना, न्याय में विलंब पर जताया आक्रोश

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अस्मित न्याय मंच सिंदरी की ओर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 25 जून शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. बाद में उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा गया. धरना पर बैठे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अस्मित न्याय मंच सिंदरी के संयोजक विकास कुमार ने कहा कि विगत 23 मार्च को सिंदरी स्थित डी नोबिली स्कूल के क्लास रूम में दसवीं के छात्र अस्मित आकाश की मौत हो गई थी. मौत के कारणों का पता लगाने के लिये जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें क्लास रूम के बच्चे अस्मित के साथ मारपीट करते दिख रहे थे. एक शिक्षक भी दिखा.  उसके बाद का सीसीटीवी फुटेज गायब था, जो स्कूल प्रबंधन के बारे में संदेह पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा प्रतीत हो रहा है कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के 3 माह बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिससे सिंदरी की शांतिप्रिय जनता के बीच गहरा आक्रोश है. सिंदरी के लोगों ने अस्मित न्याय मंच का गठन किया है और चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिंदरी में विगत 9 जून को धरना देकर एसडीपीओ से न्याय की गुहार लगाई गई थी. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/security-will-be-strengthened-in-dhanbad-court-premises-ssp-took-stock/">धनबाद

कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, एसएसपी ने लिया जायजा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही