Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईद मिलादुन्नबी के महा जश्न में अस्मिता जागृति मंच ने कायम की भाईचारे की मिसाल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोयलांचल धनबाद में हिन्दू, मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारे की मिसाल जब-तब प्रकट होती रही है. मुस्लिम रामनवमी में शर्बत, पानी लेकर तैयार रहता है तो मुहर्रम में हिन्दुओं का झुंड भी मेडिसिन कैम्प लगा कर शर्बत, पानी जुटाने में व्यस्त हो जाता है. मुहहमद पैगम्बर सहाब के जन्मदिवस ( ईद मिलादुन्नबी ) पर रविवार 9 अक्टूबर को भी भाईचारे की ऐसी ही मिसाल देखने को मिली. झारखंड अस्मिता जागृति मंच ने मटकुरिया चेक पोस्ट पर जुलूस में चल रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पानी, शर्बत, फल व मिठाई का वितरण किया. झारखंड अस्मिता जागृति मंच विगत 10 वर्षों से इस तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी निभाता रहा है.
मंच के अध्यक्ष रंजजीत सिंह परमार ने बताया कि मुहम्मद पैगंबर साहब के अनुयायियों के बीच आज पानी, शरबत, मिठाई, फल का वितरण किया गया. मकसद है दो समुदाय के बीच भाईचारा स्थापित करना. श्री परमार ने मुहम्मद पैगंबर साहब को अमन और शांति का दूत बताते हुए समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के उपाध्यक्ष नेतूल रावल, विमलेश तिवारी, सुरेंद्र रजक, शंकर तिवारी, कौशल गुप्ता, संजय रवानी, संतोष साहू, टिंकू तिवारी, संतोष साहू एवं बसंत तिवारी ने अहम योगदान दिया. यह भी पढ़ें: गिरीडीह">https://lagatar.in/giridih-the-dead-body-of-the-mother-son-missing-for-three-days-was-recovered-from-the-well/">गिरीडीह

 :  तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव कुएं से बरामद, मायके वालों ने हत्या की जतायी आंशका [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही