Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धनसार में व्यवसायी से मारपीट, छिनतई का प्रयास, थाने में शिकायत

Advertisement
Advertisement

घटना के बाद शहर के कारोबारियों व मारवाड़ी समाज में रोष

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में रहने वाले व्यवसायी सुशील पोद्दार के साथ गुरुवार को तड़के बदमाशों ने मारपीट व छिनतई का प्रयास किया. इस संबंध में सुशील पोद्दार ने धनसार थाने में लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि सुबह करीब 3.40 बजे वह अपने आवास पर थे. तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. थोड़ी देर बाद वह अपनी दुकान जाने के लिए निकले, तो  घर के मुख्य दरवाजे के बाहर मनीष सिंह व दो अन्य युवक खड़े मिले. उनलोगों ने दुर्गा पूजा का चंदा के नाम पर रंगदारी की मांग की. मना करने पर तीनों युवकों ने पहले थप्पड़ व जूते से उनकी पिटाई की. फिर, वहां रखे बांस से भी हमला किया. वह किसी तरह घर में भागे और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद उनलोगों मारवाडी समाज के नाम पर भद्दी गालियां दी. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गई है. सुशील पोद्दार ने बताया कि घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है. क्योंकि हमला करने वाले युवक काफी दबंग किस्म के हैं. इस घटना से व्यवयसायियों में आक्रोश है. मामले को लेकर मारवाड़ी समाज और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य एसएसपी संजीव कुमार से मिलकर तीनों आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करेंगे.

हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो : कृष्णा अग्रवाल

इधर, मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे व्यवसायियों में भय का माहौल. घटना को अंजाम देनेवाले लोग धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह के संबंधी हैं. हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें : HEC">https://lagatar.in/hec-workers-stopped-work-blocked-the-road-leading-to-the-project-building/">HEC

कर्मियों ने काम किया ठप, प्रोजेक्ट भवन जाने वाला रास्ता रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही