Search

धनबाद : विधानसभा की समिति ने कोयलांचल में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

Dhanbad: कोयलांचल में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, जबकि रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय नाकाफी हैं.  हालांकि इस मामले में त्वरित जरूर कदम उठाकर सुधार लाने की जरूरत है. उक्त बाते शनिवार 20 मई को सर्किट हाउस में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में विधानसभा, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की सभापति सविता महतो महतो ने कही. उन्होंने जिला पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा किजिले की खुली खदानें, वाहनों से बिना ढके कोयले की ढुलाई, कंपनियों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ का नदियों में बहाव रोकने के लिए कौन से उपाय किए गए है, इसका लिखित ज़बाब उपलब्ध कराएं. निगम के अधिकारियों से भी प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली. हालांकि जवाब से असंतुष्ट दिखी. वृक्षारोपण के साथ धूलकण वाले इलाकों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने को कहा. कोल कंपनियों को कोयला लदे वाहनों को ढक कर परिवहन का काम संचालित कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा अन्य कंपनियों के पदाधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने जिला  खनन एवं भूतत्व, वन, कृषि, पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग, उद्योग सहित कई विभागों के पदाधिकारियों से प्रदूषण नियंत्रण पर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, जिला कृषि पदाधिकारी शिवकुमार राम, क्षेत्रीय पर्यावरण पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, पीएचईडी एक एवं दो के कार्यपालक अभियंता, गव्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत इंडस्ट्री के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp