Dhanbad: विधानसभा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने जिले में चल रही योजनाओं की धीमी रफ्तर पर नाराजगी जताई है. शुकर्वार 19 मई को लेकर सर्किट हाउस में समिति के सदस्य समीर कुमार महंती ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, कृषि व पशुपालन, श्रम नियोजन, सहकारिता, प्रदूषण नियंत्रण, स्कूली शिक्षा, खनन, नगर निगम, सड़क, जल संसाधन, स्वास्थ्य, विद्युत, पंचायती राज, खेलकूद, उद्योग, समाज कल्याण, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कुछ योजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई. कई योजनाओं में गड़बड़ी भी पकड़ी व अधिकारियों को उसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि अगली बैठक में अपने विषय की पूरी तैयारी कर के आएं, ताकि प्रश्न पूछे जाने पर उसका सही सही जवाब मिल सके. उन्होंने समिति को लिखित में सटीक जवाब उपलब्ध कराने की बात भी कही. बैठक में डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अंशु पांडेय, सहकारिता पदाधिकारी कुमार झा, खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, डीएसपी मुख्यालय-2 अरविंद कुमार सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: विधानसभा की समिति ने योजनाओं की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Leave a Comment