Search

 
 
 

धनबाद: विधानसभा की समिति ने योजनाओं पर खर्च होने वाली राशि पर जताई आपत्ति

 

 सुधार का दिया निर्देश, अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई

Dhanbad: झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार 14 सितंबर को सर्किट हाउस में जिले की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और इसे निर्धारित समय में पूरा करने के उपायों पर मंथन किया. ऑडिट जनरल की ओर से तय महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदस्यों ने अपनी बात रखी. परंतु श्री मुंडा असंतुष्ट नजर आए. उन्होंने एक एक कर विभागीय पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. समिति ने जब बीबीएमकेयू के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित डिप्टी रजिस्ट्रार रिजवान अहमद से पूछा कि अभी तक जिले के सभी कालेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई क्यों नहीं शुरू हुई है, तो वह इसका ज़बाब देने में समर्थ दिखे. अहमद ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोई लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है, इसलिए मामला पेंडिंग है. मुंडा ने कहा कि समिति का लक्ष्य विकास योजनाओं पर खर्च होने वाली धनराशि का दुरुपयोग रोकना है. इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चयनित एजेंसी पर निगरानी रखना सभी का कर्तव्य है. बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी, डीसी वरुण रंजन, डीआरडीए डायरेक्टर मुमताज अली, योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही