Search

 
 
 

धनबाद: एसोसिएशन ने की एफसीआई के खाली आवासों को लीज पर देने की मांग

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन सिंदरी, एफसीआईएल प्रबंधन से विगत कई वर्षों से व्यापक आवास नीति बनाकर खाली आवासों को लीज पर देने की मांग करता आ रहा है. एसोसिएशन ने एक बार विगत बुधवार 15 जून को ईमेल के माध्यम से खाली आवासों को लीज पर देने की मांग की है.

 कुछ लोगों के व्यक्तिगत हितों का रखा जा रहा ध्यान

एफसीआई वीएसएस इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार 16 जून को बैठक की. बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखकर प्रबंधन 20 वर्षों से यहां के खाली घरों एवं जमीन का न रखरखाव कर रहा और न आवंटन दे रहा है. उल्टे केंद्रीय कार्यालय से दिवंगत लीजधारी कर्मियों की विधवाओं व आश्रितों को घर खाली करने का आदेश दिया गया है. हालांकि भारी विरोध के बाद उसे अस्थाई रूप से रोक दिया गया है. घरों में रह रहे लोगों को लीज पर क्वार्टर नहीं दिया जा रहा है. इधर एफसीआई के खाली घरों की अवैध रूप से खरीद बिक्री चल रही है.

खाली क्वार्टर के लिए बने आवास नीति

एसोसिएशन ने प्रबंधन एवं उर्वरक मंत्रालय से मांग की है कि दिवंगत कर्मियों के आश्रितों से पैसा लेकर रहने दिया जाए. बाकी खाली क्वार्टर के लिए आवास नीति बनाकर सभी भूतपूर्व कर्मियों, दुकानदार एवं अन्य को भी क्वार्टर दिया जाए. जिन विधवाओं व आश्रितों की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा है, उनको अविलंब वार्षिक शुल्क लेकर नवीकरण किया जाए. ठोस नीति बनाकर 60 वर्ष से अधिक समय से रह रहे लोगों को भी क्वार्टर एलॉट किया जाए. बैठक में अध्यक्ष सेवा सिंह, आरसी प्रसाद, उमाशंकर सिंह, रवि फिलिप्स, बीके मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/food-festival-of-dhanbad-municipal-corporation-in-july/">धनबाद

नगर निगम का फ़ूड फेस्टिवल जुलाई में [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही