Search

 
 
 

धनबाद : जिले के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगा एसोसिएशन

 
Dhanbad : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धनबाद जिला इकाई की बैठक सोमवार को गांधी सेवा सदन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एसके सिन्हा ने की. उन्होंने  कहा कि जिले में 500 से ज्यादा यू डायस प्राप्त गैर मान्यता वाले निजी विद्यालय हैं, जिसमें शिक्षक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दे रहे हैं. इसके बावजूद शिक्षा विभाग वैसे बेस्ट शिक्षकों को किसी तरह की सुविधा व प्रोत्साहन नहीं देता है. एसोसिएशन शिक्षक दिवस पर निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के सर्व शिक्षा अभियान की सफलता में निजी विद्यालयों का ही योगदान है. इसके बावजूद आरटीई संशोधित नियमावली 2019 के तहत निजी विद्यालयों को प्रताड़ित किया जा रहा है. बैठक में एसोसिएशन के जिला सचिव इरफान खान, संजय कुमार, मुन्ना सिंह. दिलेश्वर रवानी, शब्बीर अख्तर, शमीम अख्तर, असरार आलम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-modi-government-at-the-center-failed-on-every-front-vinod-singh/">गिरिडीह

: केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल- विनोद सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही