Search

 
 
 

धनबाद : प्रधानखंता हादसे में मृतकों के आश्रितों को 10 दिन में मुआवजा का आश्वासन

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-threat-to-hemant-government-3-25-crore-people-have-blessings-alamgir/">(Dhanbad)

रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने प्रधानखंता में अंडरपास निर्माण के दौरान 12 जुलाई को हादसे में मृत मजदूरों के आश्रितों को 10 दिन में मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने यह आश्वासन 8 सितंबर को टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को दिया. मुआवजा हो रही देरी को देखते हुए विधायक ने डीआरएम ऑफिस पहुंचकर डीआरएम के साथ इस मुद्दे पर वार्ता की. बंसल ने कहा कि विभागीय जांच रिपोर्ट पहुंचते ही मुआवजा दिलाने को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ज्ञात हो कि प्रधानखंता अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढह जाने से उसमें दबकर प्रधानखंता छाताकुल्ही के 4 मजदूरों पप्पू कुमार महतो, निरंजन महतो, विक्रम महतो, सौरभ धीवर की मौत हो गई थी. ग्रामीणों के काफी हो-हंगामा के बाद जिला प्रशासन की पहल पर रेल अधिकारियों, ठेकेदार के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई थी. अधिकारियों ने परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया था. लेकिन घटना के करीब 2 महीने बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है. वार्ता में जिप सदस्य संजय कुमार महतो, झामुमो नेता जग्गू महतो, जगदीश चौधरी, देवाशीष पांडे समेत मृतकों के परिजन शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-dozen-students-of-gol-institute-successful-in-neet-exam/">धनबाद

: नीट परीक्षा में गोल इंस्टीट्यूट के दो दर्जन स्टूडेंट्स सफल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही