Search

 
 
 

धनबाद : बिजली विभाग के मैनडेज कर्मियों के बकाए का 15 दिन में भुगतान का आश्वासन

 

जेबीवीएनएल झरिया डिवीजन के अधिकारियों के साथ कर्मियों की वार्ता में सहमति

Sindri : जेबीवीएनएल, झरिया डिवीजन के सिंदरी शक्ति केन्द्र में कार्यरत मैनडेज कर्मी बकाए मानदेय की मांग को लेकर आंदोलनरत थे. विभागीय अधिकारियों ने कर्मियों का धरना-प्रदर्शन रोककर उनके प्रतिनिधियो के साथ वार्ता की. गुरुवार देर रात चली वार्ता में बाकाए का भुगतान 15 दिन में करने पर सहमति बनी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा सिंदरी नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारियों ने भुगतान के संबंध में लिखित आश्वासन दिया है. इसके बाद आंदोलन स्थिगित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि गौशाला शक्ति उपकेन्द्र में हुई बैठक में धनबाद के महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीओ सुजीत कुमार सिंह व एग्जीक्यूटिव अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति ने वर्ता के लिए बुलाया. लिखित सहमति पत्र में 15 दिनों के अंदर लंबित मानदेय का भुगतान व पीएफ की राशि जमा करने की बात कही गई है. वार्ता में मैनडेज धीरज कुमार के अलावा मैनडेज कर्मी संत कुमार सिंह, सोहन दुबे, उपेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, जैन नंदन पटेल, गौतम दत्ता, भवनाथ प्रसाद, सिद्धेश्वर झा, कंचन मंडल, तापस मंडल, शंकर मुर्मू, नागेंद्र प्रसाद, जीयुत दुबे, विनोद राय, गोपाल पंडित, खालिद खान, अमित कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pandals-opened-in-gomo-and-jorapokhar-devotees-gathered-for-darshan/">धनबाद

: गोमो व जोड़ापोखर में पंडालों के पट खुले, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही