Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कम से कम अपने पद का ख्याल तो करते, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार

Dhanbad : नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार को दो दिनों से लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. वजह है नगर आयुक्त का जूता पहन कर आरती करना. 18 जुलाई को राजेंद्र सरोवर में झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन [जीटा] द्वारा महाशिव आरती का आयोजन किया गया था. इसमें डीसी संदीप कुमार, एसपी रिष्मा रमेशन, नगर आयुक्त सहित शहर के आम और खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे. आरती में सभी पदाधिकारी खाली पांव नजर आए. लेकिन, नगर आयुक्त जूता पहन कर हाथ जोड़े खड़े थे. सोशल मीडिया पर यूजर इसी बात पर उनकी हंसी उड़ा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि उच्च पद पर जाने के बाद नगर आयुक्त अपना संस्कार भूल गए हैं. उन्हें अपना नहीं तो कम से कम पद का ख्याल रखना चाहिए था .

 नगर आयुक्त को दे रहे हैं नसीहत

स्वाति प्रभाकर ने लिखा है कि गंगा आरती में डीसी-एसपी पैर से जूता निकाल कर आरती कर रहे हैं, लेकिन नगर आयुक्त ने पैर से जूता निकालने का कष्ट नहीं किय. अंकित केशरी ने लिखा है कि नगर आयुक्त को कम से कम अपने पद का ख्याल रखना चाहिए. आकृति कुमारी ने लिखा है कि हर स्थान का अपना अपना महत्व है, उसके अनुरूप ही पूजा पद्दति को अपनानी पड़ती है, नगर आयुक्त को इस बात की जानकारी होनी चाहिए. कुछ यूजर ने ऐसी टिप्पणी की है, जिसे यहां नहीं लिखा जा सकता. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-reached-dumka-on-a-two-day-visit/">दुमका

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही