Search

 
 
 

धनबाद : टोटो चालक की पिटाई के बाद बिगड़ा माहौल, भागा ट्रैफिक जवान

 

बैंक मोड़ की घटना

Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ में ट्रैफिक पुलिस ने टोटो चालक शिवम कुमार के साथ मारपीट कर दी.यह देख टोटो पर बैठे यात्री व स्थानीय लोग चालक के समर्थन में ट्रैफिक जवान से उलझ गए. माहौल बिगड़ता देख ट्रैफिक जवान उल्टे पांव बैंक मोड़ थाना की ओर भाग खड़े हुए. सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस टोटो चालक को वाहन के साथ थाना ले गई. इस घटना को लेकर ट्रैफिक जवानों के प्रति लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया. उन्होंने दोषी जवान के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग वरीय अधिकारियों से की है. टोटो चालक मटकुरिया का रहने वाला है. यह भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/special-vigil-tight-security-arrangements-in-22-police-station-areas-of-dhanbad-district-on-durga-puja/">दुर्गा

पूजा पर धनबाद जिले के 22 थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही