Search

 
 
 

धनबाद : फुटपाथ दुकानदारों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं : अरूप चटर्जी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa)  सीओ व बीडीओ ने निरसा में एनएच की जमीन व पार्किंग रोड पर दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है. इसके बाद दुकानदारों की परेशानी बढ़ गयी है. उनके समक्ष परिवार चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी 7 फरवरी मंगलवार को फुटपाथ दुकानदारों से मिले और उनकी पीड़ा सुनी. उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराए नहीं वह उनके साथ हैं. श्री चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गरीब तबके के लोग पिछले 30 साल से फुटपाथ पर दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहे थे. फुटपाथ पर दुकान लगाना उनका शौक नहीं, मजबूरी है. वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उनलोगों ने कई बार अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया परंतु किसी ने एक न सुनी. अचानक हटने का फरमान जारी होने से रोजी-रोटी छिन गई है. उन्होंने निरसा माडा कार्यालय परिसर में पड़ी खाली जमीन पर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की. कहा कि गोविंदपुर में माडा की जमीन पर दुकान लगाने की सहमति मिल गई है तो निरसा में क्यों नहीं.  कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, फुटपाथ दुकानदार नहीं हटेंगे. बताते चलें कि सीओ व बीडीओ ने निरसा केएसजीएम कॉलेज की अगल-बगल जमीन पर दुकान लगाने का निर्देश दुकानदारों को दिया है. इधर दुकानदारों का कहना है कि केएसजीएम कॉलेज सुनसान जगह है. वहां ग्राहक नहीं पहुंच पाएंगे. ऐसे में वहां दुकान लगाने का कोई औचित्य नहीं है. माडा कार्यालय या फिर निरसा जामताड़ा रोड स्थित खाली पड़ी सरकारी जमीन पर दुकान लगाने की व्यवस्था की जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही