Search

 
 
 

धनबादः गैंगस्टर प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर की कुर्की-जब्ती की गई. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के आलोक में की गई. सुबह से ही वासेपुर के कमर मखदूमी रोड क्षेत्र में पुलिस वाहनों की आवाजाही बढ़ गई थी. बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
 

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने मंगलवार को भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर की कुर्की-जब्ती की. यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के आलोक में की गई. सुबह से ही वासेपुर के कमर मखदूमी रोड क्षेत्र में पुलिस वाहनों की आवाजाही बढ़ गई थी. बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी.


मौके पर प्रभारी डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे. बताया गया कि कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती आदेश के तहत पूर्व में की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से शेष रह गए थे. मंगलवार को उसी प्रक्रिया को पूरा किया गया. इस दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई. ताकि कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.


कार्रवाई के दौरान अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. हालांकि, पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इलाके में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही