Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल पर हमला, मामला दर्ज

Nirsa: निरसा (Nirsa)  गोविंदपुर बाजार में बुधवार शाम श्री सिद्ध हनुमान के वार्षिकोत्सव पर निकली निशान शोभायात्रा के दौरान उद्योगपति, मारवाड़ी युवा मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं सीमेंट-छड़ के व्यवसायी अमित मित्तल पर बुलबुल केजरीवाल एवं हरिओम बंसल (दोनों भाई) समेत चार लोगों द्वारा हमला के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस संबंध में बुधवार देर रात अमित मित्तल द्वारा गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नामजद आरोपियों की ओर से भी आज काउंटर केस करने की बात सामने आ रही है. इस संबंध में अमित मित्तल द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह धार्मिक जुलूस में अपने मित्रों एवं परिवार के साथ चल रहे थे। वाणी मंदिर के समीप अरुण केजरीवाल उर्फ बुलबुल एवं हरिओम बंसल ने  दो साथियों के साथ यह कहते हुए हमला कर दिया कि हम लोगों को जुलूस में शामिल क्यों नहीं किया गया है. इस बीच गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी भी की. उन्होंने लिखा है कि बुलबुल केजरीवाल एवं हरिओम बंसल ने उनका गला दबा दिया तथा सड़क किनारे खींचकर ले जाने लगे. विरोध करने पर भी नहीं छोड़ा. बीच बीच- बचाव करने नंदलाल अग्रवाल आए तो उन पर भी हमला कर दिया. चारों ने मिलकर नंदलाल अग्रवाल को पटक दिया, जिससे उनके घुटने और शरीर के अन्य भागों में भी चोट आई है. उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली. श्री मित्तल ने प्राथमिकी में कहा है कि चारों लोगों द्वारा उन पर एवं नंदलाल अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया. पुलिस ने भादवि की धारा 307 एवं 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की छानबीन कर रही है. गोविंदपुर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी भी की, परंतु सभी अभियुक्त फरार मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही