Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  किसान सभा के कन्वेंशन में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर प्रहार

Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड के रामाकुंडा पंचायत में गुरुवार 16 फरवरी को अखिल भारतीय किसान सभा तोपचांची कमेटी का प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन हुआ. कन्वेंशन में सीटू के सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा ने रामाकुंडा ने कहा कि मोदी सरकार लोकसभा में झूठा बयान देते हैं. वह सिर्फ अंबानी और अडानी के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने 5 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित मजदूर किसान संघर्ष रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. किसान सभा के धनबाद जिला सचिव परशुराम महतो ने चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली में संघर्ष रैली को सफल बनाने की बात कही. कन्वेंशन में त्रिपुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई. मौके पर काली चरण, धरपती डोम, कुन्ती देवी, खेतलाल महतो, मेनकी देवी,  चरकी देवी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही