Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरना स्थल पर कब्जे का प्रयास, रात के अंधेरे में चहारदीवारी के लिए खोदी नींव

 Gomoh : तोपचांची अंचल के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित आदिवासियों का धर्म स्थान सरना स्थल की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है. वे इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं. जमीन पर रात के अंधेरे में नींव खोदकर चहारदीवारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों के विरोध के जमीन पर कब्जा करने का कुचक्र रचा जा रहा है. सोनोत संथाल समाज की तोपचाची प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष महालाल सोरेन ने धनबाद के डीसी को आवेदन देकर चहारदीवारी निर्माण पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सरना स्थल कमेटी के अध्यक्ष शंकर मरांडी ने बताया कि सरना स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा का प्रयास एक साल से चल रहा है. पिछले वर्ष ग्रामीणों के विरोध के बाद भू-माफिया कुछ माह तक शांत रहे. इसके बाद अब रात के अंधेरे में चहारदीवारी के लिए आहिस्ता-आहिस्ता नींव खोद रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने नींव खेदने पर अविलंब रोक नहीं लगाई, तो आदिवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे,  इधर, धनबाद डीसी को भेजे आवेदन में सोनोत संथाल समाज तोपचाची प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष महालाल सोरेन कहा कि लक्ष्मीपुर स्थित सरना स्थल पर आदिवासी हर साल सरहुल पर्व पर वृहत कार्यक्रम आयोजित करते हैं. उन्होंने डीसी से मामले की जांच कराने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iit-ism-professor-drowns-in-swimming-pool/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम के प्रोफेसर की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही