Search

 
 
 

धनबाद : जामाडोबा बाजार की टायर दुकान में आग लगाने का प्रयास, बड़ी घटना टली

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-seven-percent-more-crude-oil-will-be-exploited-by-new-research-of-iit/">(Dhanbad)

जिले के जामाडोबा बाजार स्थित मामा टायर दुकान में 22 जून की देर रात आग लगाने का प्रयास किया गया. दुकान के गेट पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे लोहे के गेट का आधा हिस्‍सा जलकर लाल हो गया है. दुकानदार की किस्मत अच्छी थी कि आग दुकान के अंदर नहीं फैली और स्‍वत: बुझ गई. इससे बाजार की अन्‍य दुकानें भी जलने से बच गईं. टायर दुकान के मालिक सज्जाद हुसैन को घटना की जानकारी 23 जून की सुबह आसपास के दुकानदारों ने फोन पर दी. सज्जाद दौड़े-दौड़े पहुंचे और दुकान का ताला खोल कर अंदर देखा, तो राहत की सांस ली. अंदर सबकुछ ठीक था. सज्‍जाद ने बताया कि दुकान के बाहर प्‍लास्टिक का खाली गैलन व अधजला टायर का टुकड़ा मिला है. गेट पर भी जलने के निशान हैं. गैलन व दुकान की दीवार से केरोसिन की गंध आ रही थी. इससे यह स्‍पष्‍ट है कि रात के अंधेरे में दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया है. सज्‍जाद ने इसकी लिखित शिकायत जोड़ापोखर थाने में दी है. उसने दुकान में आग लागने का शक पूर्व के दुकान मालिक के बेटे बंटी उर्फ शहाबुद्दीन पर लगाया है. कहा कि बंटी 22 जून की शाम दुकान पर आया और कहा कि 4 लाख 80 हजार रुपए दो या दुकान खाली करो. पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम की धमकी भी दी. उसी रात यह घटना घट गई. दुकान में लाखों रुपए के टायर व फर्निचर हैं.

वर्ष 2008 में 80 हजार में खरीदी थी दुकान

सज्‍जाद ने बताया कि उसने वर्ष 2008 बंटी के पिता (अब स्वर्गीय)  मेहबूब से 80 हजार में दुकान खरीदी थी. उसके पास दुकान के सारे  कागजात हैं. पूरा पैसा भी चुकता कर दि‍या है. अब उसका बेटा बंटी 4 लाख 80 हजार रुपए मांग रहा है. यह समझ से परे है. उसने जोड़ापोखर पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-four-trains-including-barkakana-varanasi-passenger-canceled-on-june-24/">धनबाद:

बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर सहित चार ट्रेनें 24 जून को रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही