Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुलिस की सक्रियता से एटीएम उखाड़ने का प्रयास विफल

Advertisement
Advertisement

फुसबंगला के लोगों ने दिखाई तत्परता, 100 नंबर पर किया डायल

Jorapokhar: फुसबंगला यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसा निकालने की साजिश को जोड़ापोखर पुलिस ने नाकाम किया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार 14 अगस्त की रात 11 बजे कुछ लोग एटीएम के अंदर घुसे. सभी एटीएम को उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे. तभी स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी. लोगों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची.   एटीएम के बाहर खड़े लोगों को पुलिस के आने की भनक लगी तो सभी फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है. जोरापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा है कि पुलिस की तत्वरित कार्रवाई से एटीएम बच गया. अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही