Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  प्रेस क्लब कतरास में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास

Katras :  कतरास (Katras). गजलीटांड ओपी अंतर्गत सूर्य मंदिर के निकट प्रेस क्लब में गुरुवार 2 मार्च को रात चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी का प्रयास किया. मामले की जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शुक्रवार को 11.30 बजे दिन में जब वह प्रेस क्लब आये तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी पाई. इसके अलावा अंदर के दरवाजे की कुंडी को भी तोड़ने का प्रयास किया गया. हालांकि चोर क्लब से कुछ ले जा नहीं सके. सूचना मिलने पर गजलीटांड ओ पी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही