Search

 
 
 

धनबाद : जलापूर्ति का पाइप चोरी करने का प्रयास, शोर सुन ट्रक छोड़ भागे अपराधी

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-government-does-not-reduce-the-tax-on-medicines-then-vigorous-agitation-union/">

(Dhanbad) जिले के निरसा में 40–50 की संख्या में आए अपरा​धियों ने लोहे का जलापूर्ति योजना का पाइप चोरी करने का प्रयास किया. घटना एनएच 2 पर तेतुलिया मोड़ के पास की है. सुरक्षा गार्डों के शोर मचाने पर चोर पाइप व ट्रक छोड्कर भाग निकले. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन बिछाने का काम निजी एजेंसी टहल कंपनी को मिला है. इसके तहत एनएच 2 के किनारे से होकर गोविंदपुर तक पाइपलाइन बिछाई जानी है. कंपनी ने रोड किनारे लोहे के पाइप रखे हैं. इसकी निगरानी के लिए वहां कंपनी ने सुरक्षा गार्डों को तैनात किया गया है.
सुरक्षा गार्डों ने बताया कि सोमवार देर रात 40-45 की संख्या में अपराधी पहुंचे और ट्रक संख्या जेएच 02एएन-7977 को रोड किनारे खड़ा कर पाइप लोड करने लगे. यह देख सुरक्षा गार्डों ने शोर मचाया. शोर सुनकर अपराधी ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए. सूचना पर निरसा थाना का गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर थाना ले गया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. बतातें चलें कि कंपनी पहले भी चोर इस पाइप चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इस नई घटना से पाइप की रखवाली में तैनात कंपनी के सुरक्षा गार्ड भी शक के दायरे में आ गए हैं.
यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-896-shops-of-the-zilla-parishad-the-lease-agreement-of-many-failed-the-rent-is-not-increasing/">धनबाद:

जिला परिषद की 896 दुकानों में कई के लीज एग्रीमेंट फेल, नहीं बढ़ रहा भाड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही