Search

 
 
 

धनबाद: जिले के दर्जनों तालाबों की नीलामी 29 जून को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद, बाघमारा, बलियापुर तथा गोविंदपुर समेत दर्जनों तालाबों की नीलामी 29 जून को होगी.जिसको लेकर धनबाद जिला कृषि पदाधिकारी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पौधा संरक्षण पदाधिकारी तथा सहायक कृषि पदाधिकारी श्रीमती रेणु बाला को कमेटी सदस्य मनोनीत किया है. बताया जा रहा है कि धनबाद जिला अंतर्गत कृषि प्रक्षेत्र बलियापुर, धनबाद तथा बीज गुनन प्रक्षेत्र टुंडी स्थित कचनारा बड़ा तालाब, अलकडीहा स्थित बड़ा तालाब एवं छोटा तालाब की नीलामी वर्ष 2022 से 23 और 23 से 24 एवं 24 से 25 यानी 3 वर्षों के लिए होगी. उन्होंने बताया कि नीलामी की सूचना धनबाद जिला के मुख्य दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित की जा रही है. नीलामी के लिए अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है. समिति की देखरेख में सभी तालाबों की नीलामी होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-in-jharias-fourth-hut-after-looting-late-night-woman-narrowly-left/">धनबाद

: झरिया के चौथाई कुल्ही में देर रात लूटपाट के बाद फायरिंग, बाल बाल बची महिला [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही