Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा सीओ के क्लर्क का घूस में मोबाइल मांगते ऑडियो वायरल

 

विधवा-वृद्धा पेंशन के लिए मांगी जा रही 2000 रुपए घूस 

Katras : आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे बाघमारा सीओ कार्यालय के एक क्लर्क का ऑडियो इन दिनों इलाके में जमकर वायरल हो रहा है. ऑडियो बाघमारा सीओ के क्लर्क अजय कुमार का बताया जा रहा है, जो इलाके के पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता के खास आदमी से रिश्वत में मोबाइल मांग रहा है. मोबाइल मांगने पर फोन करने वाला अपनी किडनी देने की बात कहता है, तो दूसरी तरफ से फिर दो हजार रुपए ही देने की बात कही जाती है. ज्ञात हो कि शुभम संदेश ने बाघमारा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की है. कार्यालय में विधवा और वृद्धा पेंशन के लिए गरीब लाभुकों से भी दो हजार रुपए की उगाही हो रही है. शनिवार को इलाके के आधा दर्जन पेंशन योजना के लाभुकों से बातचीत पर रिपोर्ट थी. रविवार को उसी शख्स का वायरल आडियो है. जिसमें फोन करने वाला कहता है कि मेरा काम कर दीजिए अजय बाबू, तो दूसरी तरफ से कहा जाता है, कैसे मैनेज होगा, तब फोन करने वाला कहता है कि दो हजार रुपए दे देंगे, फिर दूसरी तरफ से कहा जाता है कि हमको एक मोबाइल लेना है, पांच छह हजार का भी मोबाइल दे दीजिए, फैमिली को देना है. तब फोन करने वाला कहता है कि मेरे पास दो किडनी हैं, एक आप ले लीजिए. इस पर जवाब मिलता है कि तब छोड़ दीजिए, जो देना है दे दीजिए.

दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ

  इस संबंध में पूछे जाने पर बाघामारा सीओ रवि भूषण ने कहा कि मेरे पास वायरल ऑडियो की कोई जानकारी नहीं है. यदि ऐसी बात है, तो दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. शिकायत सही मिलने पर क्लर्क को कार्यालय से हटा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-divers-took-out-the-body-of-a-constable-after-72-hours/">धनबाद

: 72 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला सिपाही का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही