Search

 
 
 

धनबाद: औरंगजेब, बिट्टू व  शमशाद ने मेरे भाई को गोली मारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रंजीत सिंह हत्याकांड में सोमवार 19 सितंबर को मृतक के भाई संजय सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में बयान दर्ज कराया. कोर्ट के समक्ष दिये गए बयान में संजय ने कहा कि औरंगजेब, बिट्टू रवानी एवं शमशाद ने उसके भाई को गोली मारी, जिस कारण उसकी मौत हुई. विगत वर्ष 21 अगस्त को अपराधियों ने झारखंड विकास युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं बीकेबी के प्रबंधक रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. केंदुआडीह पुलिस ने फहीम के भांजे गोपी, रितिक खान, साजिद, पंकज कुमार यादव, वरुण कुमार विश्वकर्मा उर्फ बंटी उर्फ बिट्टू,  मो औरंगजेब, शमशाद अख्तर उर्फ़ विक्की के विरुद्ध मामला दर्ज किया था.

 अमन व रवि ठाकुर की पेशी, दो गवाहों का बयान दर्ज

Dhanbad : गोविंदपुर ऊपर बाजार स्थित सिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर गोलीबारी के आरोप में जेल में बंद अमन सिंह व उसके सहयोगी इलियास अंसारी, बबलू कुमार मिश्रा, रवि ठाकुर, जावेद अख्तर, कुंदन मिर्धा, शहजाद कुरैशी के विरुद्ध सोमवार 19सितंबर को सुनवाई हुई. अभियोजन ने पेट्रोल पंप के नोजल मैन मेराज अंसारी एवं मुजफ्फर अहमद खान का बयान दर्ज कराया. दोनों ने बयान में कहा कि उसके समक्ष पेट्रोल पंप से चार गोली का खोखा बरामद किया गया था. हालांकि दोनों गवाहों ने गोली चलाने वाले के रूप में किसी की पहचान नहीं की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-gave-24-hour-ultimatum-to-illegal-shops-in-hirapur/">धनबाद:

नगर निगम ने हीरापुर में अवैध दुकानों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही