Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव

Advertisement
Advertisement
बीआईटी सिंदरी में वेबिनार का आयोजन, अंतरिक्ष वैज्ञानिक जेसन बेंडर, अलेमी करमानी और सामंथा मैक्सिन सैंटोस ने किया संबोधित
Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बुधवार 26 जुलाई को आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने कहा कि अंतरिक्ष की अपनी भाषा है. अंतरिक्ष की भाषा का ज्ञान वास्तविक दुनिया की अधिकांश समस्याओं को हल कर सकता है. बीआईटी सिंदरी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और डेलॉइट ने संयुक्त रूप से `टेक टॉक ऑन स्पेस टेक्नोलॉजी एंड फाइंड योर प्लेस इन स्पेस` विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया था. वेबिनार के मुख्य वक्ता डेलॉइट आस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिक जेसन बेंडर, अंतरिक्ष सिस्टम इंजीनियर अलेमी करमानी और अंतरिक्ष डेटा और प्रौद्योगिकी सलाहकार सामंथा मैक्सिन सैंटोस थे. बीआईटी सिंदरी के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष प्रो.घनश्याम ने वेबिनार में विषय के महत्व पर प्रकाश डाला और डेलॉइट अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे तीनों वक्ताओं का परिचय दिया. ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने सबसे पहले यह बताया कि अंतरिक्ष को क्या माना जाता है और यह वास्तव में क्या है? तीनों विशेषज्ञों ने अंतरिक्ष की भाषा को समझने के लिए कुछ जरूरी टर्म का ज्ञान प्राप्त करने की जरूरत पर प्रकाश डाला और कहा कि दुनिया की अधिकांश समस्याओं का हल अंतरिक्ष को समझ कर किया जा सकता है. जलवायु परिवर्तन का आधा हिस्सा केवल अंतरिक्ष से ही माप सकते हैं. विशेषज्ञों ने डेलॉइट के अंतरिक्ष और अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञों के बारे में भी बातचीत की, जो दुनिया की सीमाओं की परवाह नहीं कर अंतरिक्षीय संबंधों को संचालित करने के लिए वैश्विक संपर्क को बढ़ावा दे रहे हैं. वेबिनार का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिससे छात्रों को मूल बिंदु को दोहराने समेत विषय को विस्तारित करने का मौका मिला. यह">https://lagatar.in/dhanbad-an-oath-taken-together-to-prevent-child-marriage/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाल विवाह को रोकने के लिए एक साथ ली गई शपथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही