Search

 
 
 

धनबाद :  आईआईटी आईएसएम में 15 जून को आएंगी आस्ट्रेलिया की कांसुलेट जनरल

 
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)  आईआईटी-आईएसएम धनबाद की कंपनी टैक्समिन और ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन यूनिवर्सिटी के साथ होने वाले करार (एमओयू) के लिए दोनों संस्थानों की टीमों के बीच बैठक व मंथन का दौर शुरू हो चुका है. दोनों संस्थान तकनीक के क्षेत्र में यूजी और पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी में हैं.

 शोध अनुसंधान के क्षेत्र में होगी संभावनाओं की तलाश

बता दें कि अगले तीन दिनों तक मंथन कर शोध अनुसंधान के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं को तलाशा जाएगा. कर्टिन यूनिवर्सिटी की ओर से बैठक का नेतृत्व डीन इंटरनेशनल, डब्ल्यूएसएम के एचओडी, केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो विष्णु कर रहे हैं. आईआईटी आईएसएम के उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार ने बताया कि आस्ट्रेलिया के साथ इसके पहले भी पीएचडी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के तहत दोनों के बीच कई कोर्स चलाए जा रहे हैं, जो वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर करार के बाद शुरू हुए थे.

 शोध कार्य को बढ़ावा देने पर  होगी चर्चा 

फिलहाल शोध कार्य को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी. बताया कि 15 जून को आस्ट्रेलिया की कांसुलेट जनरल भी आइआइटी पहुंचेंगी. इस दौरान माइनिंग इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, अप्लाइड जियोफिजिक्स और फ्यूल मिनरल तथा मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग का दौरा करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आईआईटी आईएसएम आस्ट्रेलिया के पांच विश्वविद्यालयों के साथ शोध-अनुसंधान और शैक्षणिक कोर्स के तहत पहले ही करार किया जा चूका है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-surrounded-the-deputy-commissioners-residence-against-the-action-of-the-housing-board/">धनबाद:

हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने किया उपायुक्त आवास का घेराव [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही