Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शहर में ऑटो व टोटो परिचालन को किया जाएगा सुव्यवस्थित

Advertisement
Advertisement
परिचालन नियमों को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने ऑटो व टोटो संघ के साथ की बैठक
Dhanbad : ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने गुरुवार 20 जुलाई को शहर में ऑटो परिचालन के लिए नियमों को लेकर ऑटो व टोटो चालकों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की. बैठक में सेवादल चालक संघ, झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन और ऑटो महासंघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया. ट्रैफिक डीएसपी ने टोटो के अनियंत्रित परिचालन ना करने, नाबालिगों के टोटो ना चलाने और नो एंट्री में जाने पर रोक लगाने का सुझाव दिया. बताया गया कि शहर में शीघ्र ही नो एंट्री की बोर्ड लगाई जाएगी.

                      पूर्व के मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया गया कि वर्ष 2014 में तत्कालीन डीसी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सभी ऑटो सघों की बैठक हुई थी. जिसमें रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से होकर ऑटो परिचालन पर सहमति बनी थी. लेकिन उसके बाद देखा गया कि सर्कुलेटिंग एरिया में जाने से शाम में विभिन्न समस्या उत्पन्न हो रही है. जिसके बाद पूर्व डीसी ए दोडे और नगर निगम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि जो ऑटो सर्कुलेटिंग एरिया होकर जाना चाहते है वह सर्कुलेटिंग एरिया में जायेगे. और जिसको नहीं जाना है बिना रुके हुए बिनोद बिहारी चौक से सीधा रांगाटांड की ओर चले जायेगे. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, राजेश प्रसाद, सचिव सेवादल रविंद्र कुमार, अशोक रावानी, बबलू सिंह, अजीत श्रीवास्तव,ऑटो महासंघ से छोटन सिंह शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tension-over-encroachment-under-kumardhubi-overbridge-demand-for-intervention-from-co/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण को लेकर तनाव, सीओ से हस्तक्षेप की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही